MP News : मध्यप्रदेश के इस शहर में लगाया जायेगा का देश का सबसे बड़ा झंडा

Date:

MP News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस विशेष पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी का पर्व उत्साह, उमंग और जोश के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। भारत, जो विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, के लिए तिरंगा हमेशा से संघर्ष, परिश्रम और प्रगति का प्रेरणा स्रोत रहा है। इस अभियान के माध्यम से लोग देशभक्ति के उल्लास में डूबे हुए हैं।

मुख्यमंत्री यादव ने बोट क्लब पर आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान मीडियाकर्मियों से चर्चा की। उन्होंने मध्य प्रदेश टूरिज्म के नवीनीकृत फूड कॉर्नर ‘लहर फास्ट’ का फीता काटकर और पूजन कर शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में सांसद वीडी शर्मा, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी सहित जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे जोश के साथ देशभक्ति गीत “यह देश है वीर जवानों का” गाया, जबकि बड़े तालाब में नावों पर कलाकारों ने विशेष प्रस्तुतियाँ दीं। मुख्यमंत्री यादव ने ‘लेक प्रिंसेस क्रूज’ से तिरंगे का अभिवादन किया और तिरंगे गुब्बारे छोड़े।

मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स बोट में तिरंगा लेकर परेड की, और मुख्यमंत्री ने तिरंगा लहराकर सभी का उत्साहवर्धन किया। वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने बड़े तालाब में देशभक्ति की धुनों के बीच नावों के माध्यम से विशेष फॉर्मेशन बनाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भोपालवासियों ने वॉटर स्पोर्ट्स तिरंगा परेड का आनंद लिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Translate »