Lok Sabha Elections 2024 BJP List : आगामी लोक सभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में चुनावी चहलकदमियां दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने राज्य में होने जा रहे चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। भगवा दल ने इस लिस्ट में 40 दिग्गजों का नाम शामिल किया है।
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भाजपा ने 40 दिग्गजों का नाम शामिल किया है। सूची में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। लिस्ट में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह , अमित शाह, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय समेत 40 लोगों के नाम हैं। नीचे लिस्ट में देखिए सभी स्टार प्रचारकों के नाम…
Lok Sabha Elections 2024 BJP List
